BIHAR NEWS : राजनीति से संन्यास लेंगे छोटे सरकार, कहा-अब बेटे की होगी पॉलिटिक्स में एंट्री
पटना:बिहार की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहे मोकामा के बाहुबली नेता और जेडीयू विधायक Anant Singh ने बड़ा ऐलान किया है. राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान करने के बाद बड़ा ऐलान किया है. अनंत सिंह ने राजनीति छोड़ने की घोषणा कर दी है. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अब वे चुनाव नहीं लड़ेंगे और सक्रिय राजनीति से दूर चले जाएंगे. अनंत सिंह ने एनडीए के सभी पांचों उम्मीदवारों के जीत का भी दावा किया है.
चुनावी राजनीति में नहीं उतरने का फैसला
अनंत सिंह ने कहा कि जब तक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजनीति में हैं, तब तक उन्होंने उनके साथ काम किया, लेकिन अब वे खुद चुनावी राजनीति में नहीं उतरेंगे. उन्होंने कहा कि अब नई पीढ़ी को मौका मिलना चाहिए. उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है. अनंत सिंह वोट डालने के बाद वापस जेल लौट गए.
बेटा करेगाराजनीति में एंट्री
अनंत सिंह ने घोषणा करते हुए कहा कि अब उनका बेटा राजनीति में एंट्री करेगा और आगे चुनाव लड़ेगा. उन्होंने कहा कि परिवार और समर्थकों की सहमति से यह फैसला लिया गया है और उनका बेटा जनता की सेवा के लिए आगे आएगा.
बिहार की राजनीति में बढ़ी चर्चा
अनंत सिंह ने कहा कि फिलहाल वे कुछ समय तक सक्रिय राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहेंगे, लेकिन अगले एक से दो महीने के अंदर वह फिर से अपने क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचेंगे. उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह भले ही चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन जनता से उनका रिश्ता हमेशा बना रहेगा.
बाहुबली नेता के इस ऐलान के बाद बिहार की राजनीति में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है, क्योंकि मोकामा क्षेत्र में उनका लंबे समय से मजबूत राजनीतिक प्रभाव माना जाता रहा है.