BIHAR NEWS : पटना वीमेंस कॉलेज में चौथा दीक्षांत समारोह आयोजित, 35 छात्राओं को मिला गोल्ड मेडल

Edited By:  |
bihar news

पटना: Patna Women's Collegeमें मंगलवार को चौथा दीक्षांत समारोह भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया. कार्यक्रम कॉलेज परिसर स्थित वेरोनिका ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ. कार्यक्रम में वर्ष2025में उत्तीर्ण छात्राओं को औपचारिक रूप से डिग्री प्रदान की गई.

समारोह की अध्यक्षता कॉलेज की प्रिंसिपल सिस्टर एम. रश्मि ए.सी. ने की. कार्यक्रम में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. मंच से छात्राओं को संबोधित करते हुए अतिथियों ने उन्हें जीवन में अनुशासन,मेहनत और सामाजिक जिम्मेदारियों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी.

इस अवसर पर35छात्राओं को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया. वहीं विभिन्न संकायों—कला,विज्ञान एवं वाणिज्य—की कुल1089छात्राओं को डिग्री एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए. गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली छात्राओं के चेहरे पर विशेष उत्साह और गर्व साफ झलक रहा था.

दीक्षांत समारोह की सबसे आकर्षक झलक मिथिला संस्कृति की रही. सभी छात्राएं पारंपरिक पाग और साड़ी पहनकर मंच पर डिग्री लेने पहुंची. पारंपरिक परिधान और गरिमामय वातावरण ने पूरे समारोह को सांस्कृतिक रंग प्रदान किया,जिसकी उपस्थित अतिथियों ने सराहना की.

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अपने शिक्षकों और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया. शिक्षकों और परिजनों ने भी छात्राओं की उपलब्धियों पर गर्व जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

समारोह का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ. पूरे आयोजन में अनुशासन,उत्साह और सांस्कृतिक समृद्धि की अनूठी झलक देखने कोमिली.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट--