BIHAR NEWS : सांसद शांभवी एवं महावीर मंदिर न्यास के सचिव सायण कुणाल ने राष्ट्रपति को भेंट किया लघु सहस्त्रलिंगम
Edited By:
|
Updated :30 Mar, 2026, 08:34 PM(IST)
NEWS DESK : समस्तीपुर की सांसद शांभवी एवं महावीर मंदिर न्यास के सचिव सायण कुणाल ने देश की राष्ट्रपति को लघु सहस्त्रलिंगम भेंट किया है. यह भेंट भारतीय आध्यात्मिक परंपरा और सनातन संस्कृति के प्रति सम्मान का प्रतीक मानी जा रही है.
ज्ञात हो कि हाल ही में केसरिया स्थित विराट रामायण मंदिर में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की गई थी. यहां विश्व का सबसे बड़ा एकल शिवलिंग स्थापित किया गया है,जिसने देश-विदेश के श्रद्धालुओं और धार्मिक संगठनों का ध्यान आकर्षित किया है.
इस पूरी पहल को बिहार की समृद्ध धार्मिक विरासत को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. इस तरह के प्रयास न केवल आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि सांस्कृतिक पर्यटन को भी बढ़ावा देते हैं.
अंकिता की रिपोर्ट--