Hindi News / गुरु गोविंद सिंह अस्पताल का बदला चेहरा, कैसे बना पटना सिटी के...

BIHAR NEWS : गुरु गोविंद सिंह अस्पताल का बदला चेहरा, कैसे बना पटना सिटी के लोगों के लिए भरोसे का केंद्र

Edited By:  |
bihar news

पटना:“हमलोगों के नजदीक में पीएमसीएच अस्पताल है. वहां सरकारी सुविधा काफी अच्छी है,लेकिन भीड़ की वजह से दिक्कत होती है. ऐसी स्थिति में पटना सिटी के पुराने अस्पताल को सरकार ने जिस तरह से आधुनिक व्यवस्था के साथ विस्तार किया है,यह काफी सराहनीय है. पटना सिटी के आम लोगों को इस विकास से काफी फायदा होगा.“पटना सिटी के पल्लव यादव बताते हैं.

पल्लव यादव की तरह पटना सिटी के रहने वाले हजारों लोग पटना सिटी स्थित गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण और विस्तारीकरण से काफी खुश हैं.

गौरतलब है कि22जुलाई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने संयुक्त रूप से स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पटना सिटी स्थित गुरु गोविंद सिंह जिला अस्पताल के नवनिर्मित भवन का शिलान्यास किया एवं नवनिर्मित भवन में विभिन्न आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लोकार्पण एवं जिला औषधि भंडार गृह का शुभारंभ किया. साथ ही राज्य के विभिन्न जिला अस्पतालों में105नएICUबेड, 70 IMCUबेड, 24×7आपातकालीन सेवाओं तथा25अनुमंडलीय अस्पतालों में निःशुल्क डायलिसिस सेवा का शुभारंभ किया गया. सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों मेंPPPमॉडल के तहत निःशुल्क पैथोलॉजी सेवाओं के प्रथम चरण की भी शुरुआत की गई,जिसमें11हब लैब एवं221स्पोक लैब को जोड़ा गया है.

शुभारम्भ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि,”राज्य सरकार बिहार के लोगों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. गुरु गोविंद सिंह जिला अस्पताल का नया भवन पटना सिटी और आसपास के लाखों लोगों के लिए गुणवत्तापूर्ण इलाज का केंद्र बनेगा. सरकार का लक्ष्य है कि मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर पलायन न करना पड़े और सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हों.”

बिहार सरकार का दावा है कि इन नई स्वास्थ्य योजनाओं और अधोसंरचना विकास से बिहार के लाखों मरीजों को सुलभ,गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी तथा सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी. कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल परिसर में प्रबंधक कमेटी तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब की ओर से स्थापित‘खंडा साहिब’का लोकार्पण किया और नमन किया.

आम लोगों ने क्या कहा

“पटना सिटी के लोगों के लिए इस अस्पताल को विकसित करना वरदान के समान है. शानदार आधारभूत संरचना के साथ काफी बेहतर व्यवस्था हो गई है. स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह एक क्रांतिकारी परिवर्तन है.”

रितेश रंजन सिन्हा

स्थानीय निवासी,पटना सिन्हा

“पटना सिटी का बहुत पुराना अस्पताल है. गोविंद सिंह के जो नाम पर जो अस्पताल है,सरकार ने जो आधुनिक व्यवस्था के साथ जो विस्तार किया है. वह हमलोगों के लिए काफी सराहनीय है.”

मोहन सिंह

स्थानीय निवासी,पटना सिन्हा

“पुरे पटना सिटी के अलावा आस-पड़ोस के लोगों को भी काफी फायदा हुआ है. इस व्यवस्था के लिए माननीय मंत्री और मुख्यमंत्री जी दोनों को धन्यवाद है.”

दुर्गा दास

स्थानीय निवासी, पटना