Hindi News / बिहार के शिक्षकों को बड़ा मौका, छूटे हुए प्रशिक्षण के लिए 1 जून...

BIHAR NEWS : बिहार के शिक्षकों को बड़ा मौका, छूटे हुए प्रशिक्षण के लिए 1 जून से चलेगा विशेष कार्यक्रम

Edited By:  |
bihar news

पटना: बिहार के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत उन शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है जो विभिन्न कारणों से वर्ष2025-26के दौरान आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो सके थे. शिक्षा विभाग ने ऐसे शिक्षकों को एक और अवसर प्रदान करते हुए1जून2026से विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है.

शिक्षा विभाग के तहत कार्यरत SCERT Bihar ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया है. जारी निर्देश के अनुसार जिन शिक्षकों का प्रशिक्षण किसी कारणवश अधूरा रह गया था या वे प्रशिक्षण में शामिल नहीं हो पाए थे, उन्हें इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्राथमिकता के आधार पर शामिल किया जाएगा.

विभाग ने स्पष्ट किया है किSIR कार्य, चुनाव संबंधी ड्यूटी, स्वास्थ्य समस्याओं अथवा अन्य प्रशासनिक कारणों से प्रशिक्षण से वंचित रह गए शिक्षकों को विशेष अवसर दिया जा रहा है. ऐसे सभी शिक्षकों को उनके लिए निर्धारित प्रशिक्षण संस्थान में समय पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण पूरा करना होगा.

आदेश में कहा गया है कि प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी जिला स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई है. इसके तहत सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों तथा समग्र शिक्षा अभियान (SSA) से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं. संबंधित जिलों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि कोई भी पात्र शिक्षक प्रशिक्षण से वंचित न रहे.

शिक्षा विभाग का मानना है कि शिक्षकों का नियमित और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए बेहद आवश्यक है. इसी उद्देश्य से यह विशेष व्यवस्था की गई है ताकि छूटे हुए शिक्षक भी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें और नई शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षण पद्धतियों तथा विभागीय निर्देशों की जानकारी हासिल कर सकें.

विभाग ने सभी संबंधित शिक्षकों से निर्धारित तिथि पर प्रशिक्षण में भाग लेने तथा इसे समय पर पूरा करने की अपील की है. इससे राज्य में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने में मदद मिलेगी.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--