BIHAR NEWS : पटना HC ने पटना, लखीसराय एवं पूर्णिया में 3 विशेष कोर्ट गठित करने का लिया फैसला
Edited By:
|
Updated :28 Jul, 2026, 01:51 PM(IST)
Patna: पटना हाईकोर्ट ने पटना,लखीसराय और पूर्णिया में जिला व अपर सत्र न्यायालय स्तर के तीन विशेष कोर्ट (फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट) गठित करने का निर्णय लिया है.
ये कोर्ट सार्वजनिक परीक्षा [prevention of unfair means] एकट,2024के अंतर्गत अपराधों का ट्रायल करेंगे. ये कोर्ट इन मामलों की दिन प्रतिदिन के आधार पर सुनवाई करेंगे. ये कोर्ट तीन माह में चार्जशीट दाखिल करने के बाद ट्रायल की सुनवाई पूरी कर अपना निर्णय दे देंगे.
गौरव सिंह,सीमा भारती व ठाकुर अमन कुमार क्रमशः पटना,लखीसराय और पूर्णिया के इन स्पेशल कोर्ट की अध्यक्षता के लिए नामित किए गए हैं.
बिहार सरकार से अनुरोध किया गया है कि इन कोर्ट के सम्बन्ध में उपरोक्त अध्यक्षता करने न्यायिक पदाधिकारीगण के नाम की अधिसूचना जारी करें.
पटना से आनंद वर्मा की रिपोर्ट--