Hindi News / पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने की विभागीय समीक्षा बैठक

BIHAR NEWS : पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने की विभागीय समीक्षा बैठक

Edited By:  |
bihar news

पटना : बिहार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को पर्यटन निदेशालय सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक हुई. पदभार ग्रहण करने के बाद आयोजित पहली बैठक में पर्यटन मंत्री का स्वागत पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने किया. सचिव ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से मंत्री को विभागीय संरचना, कार्यप्रणाली और संचालित की जा रही योजनाओं से अवगत कराया. साथ ही राज्य एवं केन्द्र की योजनाओं के अद्यतन स्थिति एवं इन योजनाओं पर होने वाले व्यय की राशि की भी जानकारी दी गयी.

मंत्री, पर्यटन को विभाग से संबंधित सर्किट यथा बुद्ध सर्किट, ईको सर्किट, सिख सर्किट, जैन सर्किट, रामायण सर्किट, सूफी सर्किट, शिव शक्ति सर्किट एवं गाँधी सर्किट से संबंधित पर्यटक स्थलों से विशेष सचिव सह निदेशक उदयन मिश्रा द्वारा अवगत कराया गया. उनके द्वारा पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटन क्षेत्र में निवेश बढ़ाने हेतु लायी गयी पर्यटन नीति, होम स्टे नीति और ब्रांडिंग तथा मार्केटिंग नीति की जानकारी दी गयी.

मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री जी यह सतत कहते रहते हैं कि बिहार के विकास में पर्यटन की भूमिका बहुत ही महत्पूर्ण होने वाली है. वह स्वयं भी विभाग की योजनाओं को लेकर समीक्षा करते रहते हैं. अत: बिहार में पर्यटन संबंधी सभी योजनाएं ससमय पूर्ण हों तथा इससे आमजन ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित हो,विभाग इस हेतु कार्यशील रहे. विभाग से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी आमलोगों तक कैसे पहुंचे,इसका विशेष ख्याल रखें. पर्यटन नीति को कारगर स्वरूप में लागू करें ताकि पर्यटन प्रक्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा निवेश आए. विभिन्न पौराणिक मेला-महोत्सव को भव्य रूप में मनाने हेतु कार्ययोजना बनायी जाए. समीक्षा बैठक में प्रबंध निदेशक,बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम नंद किशोर,विभागीय संयुक्त सचिव इंदु कुमारी,महाप्रबंधक,बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम चंदन चौहान,संयुक्त निदेशक,पर्यटन निदेशालय राजेश रौशन,उप सचिव देव उप सचिव नेहा कुमारी,सहायक निदेशक सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे.

पटना से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट--