BIHAR NEWS : सीएम सम्राट चौधरी से एनडीए के नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्यों ने की मुलाकात
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से लोक सेवक आवास पर शुक्रवार को एनडीए समर्थित नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्यों ने मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने बिहार विधान परिषद के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने सभी के कार्यकाल के सफल और जनहितकारी होने की कामना की. जनसेवा और समृद्ध बिहार के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया. सदस्यों के अनुभव और प्रतिबद्धता पर सीएम ने भरोसा जताया. बिहार के विकास और सुशासन को नई गति मिलने की उम्मीद जताई. जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में मिलकर काम करने पर जोर दिया. एनडीए सरकार के विकास एजेंडे को आगे बढ़ाने का आह्वान किया. वहीं "विकसित बिहार" के संकल्प को साकार करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई.
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की भूमिका लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है. उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी नवनिर्वाचित सदस्य अपने अनुभव, समर्पण और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता के बल पर बिहार के विकास और सुशासन को नई गति प्रदान करेंगे.
बैठक के दौरान राज्य के समग्र विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में मिलकर कार्य करने पर जोर दिया गया. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना है और इसके लिए जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है.
सम्राट चौधरी ने नवनिर्वाचित सदस्यों से जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार "विकसित बिहार" के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है और सभी जनप्रतिनिधियों के सहयोग से राज्य को प्रगति के नए आयाम तक पहुंचाया जाएगा.
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी सदस्य अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए बिहार के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--