Live

WEATHER NEWS

बेमौसम बारिश से किसानों की बढ़ीं मुश्किलें, फसलें हुईं बर्बाद

S
Simran Chaudharyलेखक

MADHUBANI : जिले के सीमावर्ती इलाकों में मंगलवार रात से हो रही लगातार बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। अप्रैल के पहले हफ्ते में आई इस बेमौसम बारिश ने खेतों में खड़ी गेहूं, प्याज, खीरा, सज्जन और मूंग दाल की फसलों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। किसान राम बालक महतो ने कहा हमारी महीनों की मेहनत और उम्मीदें बर्बाद हो गईं, खेतों में पानी भरने से फसलें सड़ने लगी हैं जिससे हमें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

गांव के कई किसानों ने भी कहा कि उनकी फसलें कटाई के अंतिम चरण में थीं लेकिन तेज बारिश और ओलावृष्टि ने सब कुछ नष्ट कर दिया। वहीं किसानों ने कहा कि खेती ही हमारा एकमात्र सहारा है, चुनाव के समय नेता बड़े-बड़े वादे करते हैं लेकिन संकट के समय कोई मदद नहीं करता। किसानों ने प्रशासन से राहत पैकेज और मुआवजे की मांग की है ताकि वे अगली फसल की तैयारी के लिए बीज और खाद का इंतजाम कर सकें और अपनी आजीविका की रक्षा कर सकें।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें