Hindi News / बिहार विधानसभा से स्वास्थ्य सुधार विधेयक पास, दूसरे राज्यों के डॉक्टर भी कर...

BIHAR NEWS : बिहार विधानसभा से स्वास्थ्य सुधार विधेयक पास, दूसरे राज्यों के डॉक्टर भी कर सकेंगे इलाज

Edited By:  |
bihar news

पटना: बिहार विधानसभा ने स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम विधेयक को मंजूरी दे दी है. स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सदन में बताया कि अब दूसरे राज्यों में पंजीकृत डॉक्टर भी निर्धारित नियमों के तहत बिहार में इलाज कर सकेंगे.

सरकार का कहना है कि इस फैसले से राज्य में डॉक्टरों की कमी दूर करने में मदद मिलेगी और विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी. इससे मरीजों को बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी. सरकार का मानना है कि यह कदम राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा.

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सदन में आज स्वास्थ्य विभाग के दो महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए गए. जिन्हें सर्वसम्मति से स्वीकृति मिल गई है. इस नए कानून के तहत अब अन्य राज्यों के डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ भी बिहार आकर आसानी से प्रैक्टिस कर सकेंगे. जिनके पास वैध सर्टिफिकेट है, वे सीधे काम शुरु सकते हैं. इससे राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था और अधिक बेहतर होगी.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-