Hindi News / पटना में टीबी मुक्त बिहार राज्य स्तरीय सम्मेलन में शामिल हुए राज्यपाल और...

BIHAR NEWS : पटना में टीबी मुक्त बिहार राज्य स्तरीय सम्मेलन में शामिल हुए राज्यपाल और स्वास्थ्य मंत्री

Edited By:  |
bihar news

पटना : टीबी मुक्त बिहार राज्य स्तरीय सम्मेलन बुधवार कोराजधानी स्थित अधिवेशन भवन में आयोजित किया गया.राज्यपाल सैयद अता हसनैनऔर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमारकार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस मौके पर कई वरीय अधिकारी शामिल हुए.

इस अवसर पर राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने कहा एनडीएसरकार के12साल हो गए हैं. लेकिन सबसे बड़ी चीज है कि पटना में टीवी मुक्त बिहार का सम्मेलन किया जा रहा है. पूरे बिहार के अंदर और पूरे पंचायती राज पंचायत के अंदर यह अभियान चलेगा.

वहीं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि राज्यपाल के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है. हमलोगों ने संकल्प लिया है. एनडीए सरकार का12साल पूरे हुए, इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद है. टीबी मुक्त बिहार हो, इसके लिए मैसेज पहुंचाना है.

पटना से अंकित कुमार की रिपोर्ट--