BIHAR NEWS : बाढ़ जैसी आपदा को लेकर NDRF समेत आर्मी की पूरी टीम तैयार, राज्यपाल ने आधुनिक तकनीक का लिया जायजा
दानापुर : बिहार में बाढ़ जैसी आपदा से निपटने को लेकर राज्यपाल सैयद अता हसनैन की मौजूदगी में आर्मी एनडीआरएफ एसडीआरएफ और एयर फ़ोर्स की सुरक्षा एजेंसी अभी से तैयारी में जुट गई है. इसको लेकर संयुक्त रूप से एक प्रदर्शनी दानापुर बीआरसी में लगाया गया है जिसमें ड्रोन से लेकर के आपदा से जुड़ी नई-नई तकनीक का प्रदर्शन किया गया था.
आपदा प्रबंधन का प्रदर्शनी देखने के लिए बिहार के राज्यपाल पहुंचे और घूम-घूम कर पूरी सुरक्षा उपकरणों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सभी आपदा प्रबंधन से जुड़े सुरक्षा एजेंसी को धन्यवाद भी दिया. उन्होंने कहा कि बिहार में आपदा से निपटने के लिए पहले से ही तैयारी करनी पड़ती है और इसके लिए हमारी एजेंसी आज पहले से ही तैयारी कर चुकी है. अब किसी भी तरह की आपदा आएगी तो उससे निपटने के लिए हर संभव तैयारी से लैस होकर फील्ड में उतरेगी और लोगों की मदद करेगी.
दानापुर से अभय राज की रिपोर्ट-