Hindi News / बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने यूपी के सीएम को शिक्षकों के सम्मान...

BIHAR NEWS : बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने यूपी के सीएम को शिक्षकों के सम्मान बढ़ाने वाली बातों पर की सराहना

Edited By:  |
bihar news

पटना : शिक्षकों के सम्मान बढ़ाने वाली और पुरानी गुरु-शिष्य परम्परा के अनुसार छात्र और शिक्षक के सम्बन्ध को प्रगाढ़ करने की बात करने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की बात को बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने सराहना किया है.

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जयराम शर्मा ने बताया कि विद्यालयों में छात्रों के द्वारा अगर कोई कार्य करवाया जाता है तो उसकी वीडियो बना कर वायरल करने और शिक्षकों पर कार्यवाई करना बिल्कुल गलत है. शिक्षक छात्रों के सर्वांगीन विकास चाहते हैं. पूर्व में भी गुरु की सेवा और गुरुकुल में हर वो कार्य छात्र करते थे जिससे उनका जीवन में कार्य का एक सफल प्रशिक्षण भी होता था. शिक्षा का मतलब सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं बल्कि छात्र को जीवन के हर पहलू में सफल बनाने में सहायक होता है. लेकिन ज़ब से शिक्षा में नए नए प्रयोग शुरुआत हुए शिक्षक और छात्रों में आपसी समंजस्य की कमी आई और शिक्षा भी हासिये पर चला गया है, ऐसे समय में एक मुख्यमंत्री का इतना बेबाक बयान उनकी शिक्षक और शिक्षा को लेकर संजीदगी को दर्शाता है. बिहार में भी संघ मांग करता है कि शिक्षक के द्वारा दिए गए कार्यों को छात्रों को करने में बुराई नहीं होनी चाहिए.

महात्मा गाँधी की भी यही सोच थी कि छात्रों में कुशलता लाने के लिए उन्हें कार्य में निपुण होना आवश्यक है. उसी के तर्ज पर बुनियादी विद्यालय का निर्माण करवाया गया था. लेकिन आजकल के कुछ ढोंगी और गलत मंशा से शिक्षकों को प्रभावित करने के लिए उन पर आरोप लगाने लगते हैं जिसका असर ये होता है कि शिक्षक भय के माहौल में कार्य करने को मजबूर होता है जिससे शिक्षा भी प्रभावित होती है. ऐसे में माननीय योगी जी ने एक सार्थक पहल किये हैं जिसकी सराहना के साथ अनुकरणीय बनाने की जरूरत है.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट—