BIHAR NEWS : अभियोजन निदेशालय में "महिला सुरक्षा" पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की हुई शुरुआत

Edited By:  |
bihar news

पटना: अभियोजन निदेशालय,बिहार पटना के सभा कक्ष में शनिवार को अभियोजन पदाधिकारियों का "महिला सुरक्षा" विषय पर5दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन अभियोजन निदेशालय के स्तर से किया गया. कार्यक्रम में अभियोजन निदेशालय,गृह विभाग,बिहार,पटना द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों से नामित कुल25 (पच्चीस) अभियोजन पदाधिकारियों ने भाग लिया. उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शलिलेश कुमार,पूर्व निदेशक अभियोजन,अभियोजन निदेशालय,रंजीत शंकर प्रसाद,वरीय विधि पदाधिकारी,गृह विभाग,बिहार भुपेन्द्र नारायण सिंह,पूर्व जिला अभियोजन पदाधिकारी,ब्रजेश पाण्डेय,विधि पदाधिकारी,निगरानी अन्वेषण ब्यूरो,पटना उपस्थित थे.

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ० रविकान्त देव,उपनिदेशक,अभियोजन निदेशालय,बिहार द्वारा किया गया. उनके द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया गया. देव द्वारा इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए प्रतिभागियों को अपनी कार्यशैली को सृदढ़ बनाते हुए महिला के परिपेक्ष में कार्य करने का अनुरोध किया गया ताकि महिलाओं को वर्तमान विधियों के अन्तर्गत त्वरित न्याय प्रदान कराया जा सके.

रंजीत शंकर प्रसाद,वरीय विधि पदाधिकारी,गृह विभाग,बिहार ने प्रतिभागियों को संबोधित किया तथा अपने संबोधन में कहा कि यह सिर्फ प्रशिक्षण नहीं बल्कि महिला सशक्तिकरण का मिशन है,साथ ही05दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्देश्य पर विशिष्ट प्रकाश डाला.

मुख्य अतिथि शलिलेश कुमार,पूर्व निदेशक अभियोजन,अभियोजन निदेशालय,अभियोजन पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि "अपने अन्दर ज्ञान,कौशल एवं मनोदृष्टि को आत्मसात करें एवं पीड़ित पक्षकार (महिला) को त्वरित न्याय प्रदान करने की दिशा में कार्य करें. यह प्रशिक्षण सिर्फ किताबी विधिक ज्ञान हेतु नहीं बल्कि आपको इस प्रकार से संवेदनशील बनाने के लिए है ताकि आप सभी अपने कार्यस्थल पर जा कर धारदार तरीके से पीड़िता को न्याय दिला सके. अपने संबोधन में उन्होंने निदेशालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को इस अवसर पर आमंत्रित किये जाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया.

अभियोजन निदेशालय के प्रभारी निदेश धर्मेंद्र कुमार सिंह के स्तर से मंचासीन अतिथियों प्रतिभागियों एवं निदेशालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया.

इस कार्यक्रम में अरविन्द कुमार, सहायक निदेशक, राजेश कुमार, सहायक अभियोजक, सीमा शर्मा, अभियोजन पदाधिकारी, रागिनी कुमारी, अभियोजन पदाधिकारी, नेयाज अहमद, अभियोजन पदाधिकारी, रंजय कुमार, प्रशाखा पदाधिकारी, आलोक कुमार, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी तथा ईशाद आलम, प्रोग्रामर एवं अभियोजन निदेशालय के कर्मी उपस्थित थे.