JHARKHAND NEWS : नालंदा में मंत्री श्रवण कुमार बोले-जब तक सरकार में जदयू रहेगी, नहीं चालू होगा शराब
नालंदा: बिहार में जब से नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया तब से नए नए कयास लगाए जा रहे हैं. राज्य के ग्रामीण विकास सह परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने कहा नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार राजनीति में आ रहे हैं. उनके राजनीति में आने के बाद पार्टी के नेताओं द्वारा उन्हें पार्टी की जिम्मेवारी दिया जाएगा.
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार में शराब चालू करने की कबायत पर कहा जब तक नीतीश कुमार हैं और जब तक उनकी पार्टी जदयू सरकार में शामिल है, तब तक बिहार में शराब नहीं चालू होगा. नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने नीतीश कुमार को हाइजैक करने के सवाल पर कहा नीतीश कुमार अपनी इच्छा से राज्यसभा जा रहे हैं. राज्यसभा की सदयस्ता लेने के बाद भी ज्यादातर वो बिहार में रहेंगे. उन्होंने शराब चालू करने के सवाल पर कहा शराब बंदी के बाबजूद बिहार में सड़कों का जाल बिछाया गया हर ओर विकास हुआ है. वित्तीय संकट के सवाल पर कहा वित्तीय संकट के बाद भी शराब चालू नहीं किया मगर विकास की रफ्तार दौड़ती रही.
नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट





