BIHAR NEWS : बाढ़ सिविल कोर्ट से लोक अदालत जागरूकता रथ रवाना
बाढ़:बिहार के बाढ़ सिविल कोर्ट से12सितंबर को होने वाले लोक अदालत के आयोजन को लेकर गुरुवार को जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार चौबे एवं अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी स्वाति प्रियदर्शनी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ रवाना किया.
इस संबंध में चौबे ने बताया कि लोक अदालत में पक्षकारों को त्वरित न्याय मिल रहा है. इसके लिए पूरे क्षेत्र में पक्षकारों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसे अदालत में लंबित उनके मुकदमे का निष्पादन आसानी से हो सके. इसके लिए पक्षकारों को सिविल कोर्ट में मामला समाप्त करने के लिए अवसर मिल रहा है. इसमें सुलहनीय मुकदमों का निष्पादन कराया जा रहा है. मौके पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश मनीष कुमार,विवेक भारद्वाज,शैलेंद्र कुमार सिंह,अमित कुमार दीक्षित,अपर मुख्य दंडाधिकारी राम मनोहर चौधरी,धिरजेन्दर पातंजलि आदि मौजूद रहे.
बाढ़ से अजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट