Hindi News / मंत्री प्रमोद कुमार ने संभाला खान एवं भूतत्व विभाग का पदभार, बोले-भ्रष्टाचार व...

BIHAR NEWS : मंत्री प्रमोद कुमार ने संभाला खान एवं भूतत्व विभाग का पदभार, बोले-भ्रष्टाचार व अवैध खनन पर होगी सख्त कार्रवाई

Edited By:  |
bihar news

पटना : बिहार सरकार के नवनियुक्त मंत्री प्रमोद कुमार ने सोमवार को खान एवं भूतत्व विभाग का पदभार ग्रहण किया. पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार लगातार पारदर्शिता के साथ काम कर रही है और आगे भी भ्रष्टाचार व अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

मंत्री ने कहा कि उनसे पहले विभाग संभालने वाले मंत्री ने भी पूरी पारदर्शिता के साथ काम किया. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान पहुंचाने वाले और अवैध तरीके से काम करने वाले लोग सतर्क हो जाएं,क्योंकि इस सरकार में पैसा और पैरवी नहीं चलेगी.

उन्होंने कहा कि अवैध खनन में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कानून बनाने की दिशा में काम करेगी.


पटना से नीरज उपाध्याय की रिपोर्ट--