BIHAR NEWS : पटना हाईकोर्ट में हाई स्पीड इंटरनेट को लेकर होने वाली सुनवाई 23 जुलाई को
Patna : पटना हाईकोर्ट परिसर में और कोर्ट रूम में समयबद्ध ढंग से उच्च गति इन्टरनेट कनेक्टिविटी,जिसमें वाई-फाई की सुविधा शामिल हो,के उपलब्ध कराए जाने के मामले पर सुनवाई23जुलाई, 2026तक टल गई. इस जनहित याचिका की सुनवाई एक्टिंग चीफ जस्टिस सुधीर सिंह की खंडपीठ क्रिमिनल रही है, ने इस जनहित याचिका की सुनवाई23जुलाई, 2026को होगी.
इससे पूर्व की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार,सीपीसी को बुलाया. कोर्ट ने जानना चाहा कि अब तक क्या कार्रवाई हुई है. कोर्ट ने न्यू वेल्डिंग में इन्टरनेट सुविधा प्रदान करने हेतु मोबाइल टावर लगाने का आदेश सम्बन्धित रजिस्ट्रार को दिया.
कोर्ट ने पूर्व में इस मामले पर याचिकाकर्ता की शिकायत को त्वरित कार्रवाई के लिए बुनियादी ढांचागत समिति के समक्ष भेज दिया और समिति से अगली सुनवाई में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था.
अधिवक्ता ओमप्रकाश ने पटना हाईकोर्ट परिसर में हाई स्पीड इन्टरनेट और वाई-फाई लगाने के लिए एक जनहित याचिका दायर की थी. कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट प्रशासन से जबाव तलब करते हुए ये बताने को कहा अब तक इस मामले पर क्या कार्रवाई हुई है.
पिछली सुनवाई में कोर्ट ने याचिकाकर्ता अधिवक्ता ओम प्रकाश को बीएसएनएल और बेलटरान को पार्टी बनाने का निर्देश दिया था. याचिकाकर्ता अधिवक्ता ओमप्रकाश का कहना था कि हाईकोर्ट परिसर में प्रभावी और तेजपुर गति का इन्टरनेट और वाई-फाई की सुविधा होनी चाहिए.
उन्होंने कहा था कि पटना हाईकोर्ट परिसर में बिना किसी रूकावट के इन्टरनेट और वाई-फाई कनेक्टिविटी होनी चाहिए,जिससे न्यायिक कार्य में बाधा उत्पन्न नहीं हो. अधिवक्तागण अपने न्यायिक कार्य सुचारू ढंग से कर सके.
उन्होंने बताया कि पटना हाईकोर्ट के एडवोकेट्स एसोसिएशन ने अपने अधिवक्ता सदस्यों के सीमित वाई-फाई सुविधा प्रदान किया था.
डिजिटल न्यायिक सेवा प्रभावी रूप से कार्य करना आवश्यक है,तभी कोर्ट में तीव्र गति और कम समय में न्याय मिल सकेगा. संविधान के मौलिक अधिकार19और21धाराएं तभी सही मायनों में कार्य कर पाएगी.
पटना से आनंद वर्मा की रिपोर्ट--