BIHAR NEWS : बिहार भ्रमण पर आए 40 युवाओं को परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने पर्यावरण संरक्षण व पौधा लगाने का दिया संदेश

Edited By:  |
bihar news

पटना :परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने बुधवार को उत्तराखण्ड स्थित जवाहर नेहरू युवा केंद्र से बिहार भ्रमण पर आए40युवाओं से मुलाकात कर उत्साहवर्धन किया. मंत्री ने इन्हें पर्यावरण संरक्षण,सामाजिक जिम्मेदारी और देश सेवा के प्रति प्रेरित करते हुए माता-पिता के जन्मदिवस पर एक पौधा लगाने का संदेश दिया. इस मौके पर उन्होंने परिवहन विभाग के पूर्व अधिकारी सुरेश सिन्हा के द्वारा लिखी गई‘चालक अनुज्ञप्तियां प्रावधान एवं प्रक्रिया’और‘बिहार के मोटर वाहन कर’किताबों का विमोचन किया.

मंत्री ने युवा छात्र-छात्राओं से बिहार की सांस्कृतिक विरासत,ऐतिहासिक महत्त्व,स्थानीय पकवानों और प्रसिद्ध मिठाइयों के बारे में चर्चा की. उन्होंने कहा कि ऐसे शैक्षणिक और सांस्कृतिक दौरे युवाओं को देश की विविधता और समृद्ध परंपराओं को समझने का अवसर प्रदान करते हैं. युवा शक्ति देश का भविष्य है और ऐसे संवाद एवं अनुभव उनके व्यक्तित्व विकास तथा राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करते हैं. उन्होंने युवाओं को बिहार सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं पहलों की जानकारी साझा करते हुए कहा कि सर्वांगीण विकास में महिलाओं एवं युवाओं की भागीदारी- चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो या रोजगार का अत्यंत महत्वपूर्ण है. राज्य में संचालित योजनाएं महिला सशक्तिकरण का एक प्रेरणादायी एवं उल्लेखनीय उदाहरण प्रस्तुत करती हैं.

विकसित भारत2047का सपना साकार करने की युवाओं की भूमिका अहम- मंत्री

गौरतलब है कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से माय भारत अभियान चल रहा है. इसका प्रमुख उद्देश्य युवाओं में आपसी समझ,सांस्कृतिक आदान-प्रदान,राष्ट्रीय एकता की भावना,नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना है. संवाद के दौरान मंत्री कुमार ने युवाओं के नेतृत्व कौशल,क्षमता,महिला सशक्तिकरण तथा जलवायु परिवर्तन जैसे प्रमुख विषयों पर चर्चा करते हुए विकसित भारत2047के सपने को साकार करने में युवाओं की भूमिका पर बल दिया तथा उन्हें सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया. इस अवसर पर विधायक ललित नारायण मंडल,शुभानंद मुकेश सहित माय भारत,पटना के राज्य निदेशक सूर्यकांत कुमार,केदारनाथ सिंह तथा अन्य गणमान्य उपस्थित रहे.