BIHAR NEWS : महिलाओं की सुरक्षा और नागरिक केंद्रित पुलिसिंग को मजबूत करने हेतु “सुरक्षित सफर सुविधा” एक महत्वपूर्ण पहल
पटना: बिहार में महिलाओं की सुरक्षा और नागरिक केंद्रित पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए“सुरक्षित सफर सुविधा”एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में उभरी है. इस सेवा की शुरुआत सितंबर 2024 में की गई थी,जिसका मुख्य उद्देश्य अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं को सुरक्षित और भरोसेमंद वातावरण उपलब्ध कराना है. इस सुविधा के तहत अब तक 217 महिलाओं को सहायता प्रदान की जा चुकी है. यह पहल बिहार को उन चुनिंदा राज्यों में शामिल करती है,जहां इस तरह की आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है.
इस सेवा के अंतर्गत महिलाएं अपनी यात्रा की जानकारी डायल-112 से साझा कर सकती हैं. इसके बाद उनकी यात्रा को तकनीकी रूप से ट्रैक किया जाता है और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल (ERV)भेजकर सहायता प्रदान की जाती है.
नागरिक फीडबैक सिस्टम के माध्यम से डायल-112 सेवाओं की लगातार समीक्षा की जाती है,जिससे पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके. इसके अलावा वृद्ध एवं असहाय व्यक्तियों से नियमित रूप सेERVsके माध्यम से संपर्क कर उनकी कुशलता की जानकारी ली जाती है. मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों को भी समय पर सहायता उपलब्ध कराई जाती है,साथ ही ध्वनि प्रदूषण (Noise Pollution)से संबंधित शिकायतों पर भी कार्रवाई की जाती है.
भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुएNext Generation Emergency Response Support System (NGERSS)को लागू किया जा रहा है,जिसके तहत रिस्पॉन्स टाइम में सुधार,रियल टाइम मॉनिटरिंग और विभिन्न आपात सेवाओं का बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा.
राजीव नगर,पटना मेंERSS Command & Control Centreके नए भवन के निर्माण के लिए 27 कट्ठा भूमि पर ₹172.80 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है. साथ ही गया में दूसराMERC (Mirror Site Emergency Response Centre)स्थापित किया जा रहा है ताकि आपातकालीन सेवाओं की निरंतरता बनी रहे.
इसके अलावा 6 नोड और 300TBक्षमता वाला आधुनिक सर्वर भी प्रक्रियाधीन है.NGERSSके अंतर्गतMIS, GISमैपिंग,फ्लीट मैनेजमेंट, HRMS,हेल्पडेस्क और ट्रैवल सेफ ऐप जैसे कई डिजिटल मॉड्यूल शामिल किए गए हैं.
डायल-112 की सेवा पूर्णतः निःशुल्क है और इसका उद्देश्य हर नागरिक को तेज,सुरक्षित और तकनीकी रूप से सशक्त आपात सहायता प्रदान करना है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--