BIHAR NEWS : मोकामा विधायक अनंत सिंह ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से की मुलाकात
Edited By:
|
Updated :28 Mar, 2026, 06:17 PM(IST)
पटना: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मोकामा विधायक अनंत सिंह ने शनिवार को पटना में मुलाकात की है.जेल से आने के बाद दोनों नेताओं में यह खास मुलाकात हुई है. सूत्रों के अनुसार अनंत सिंह निशांत को सीएम देखना चाहते हैं.
बता दें कि दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में पिछले दिनों विधायक अनंत सिंह को कोर्ट से बेल मिलने के बाद वो जेल में बाहर आए हैं और उसके बाद उन्होंने ललन सिंह से मुलाकात की है.जानकारी के मुताबिक बिहार में चल रही चुनावी गतिविधियों के बीच आज पटना में ललन सिंह के आवास पर बाहुबली विधायक ने मुलाकात की है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--