Hindi News / बोधगया में फर्जी भिक्षुओं पर सख्ती, महाबोधि मंदिर परिसर में अवैध भिक्षावृत्ति...

BIHAR NEWS : बोधगया में फर्जी भिक्षुओं पर सख्ती, महाबोधि मंदिर परिसर में अवैध भिक्षावृत्ति रोकने को संयुक्त रणनीति

Edited By:  |
bihar news bihar news

बोधगया : महाबोधि मंदिर परिसर में बढ़ती फर्जी भिक्षुओं की समस्या और उनके द्वारा की जा रही अनाधिकृत भिक्षावृत्ति को लेकर प्रशासन अब सख्त हो गया है. इस गंभीर मुद्दे पर एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई,जिसमेंInternational Buddhist Council (IBC),ऑल इंडिया भिक्षु संघ,बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति (BTMC)और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP)के अधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए.

बैठक में इस बात पर गहन चर्चा हुई कि कुछ लोग भिक्षु वेश धारण कर श्रद्धालुओं और विदेशी पर्यटकों से धन की मांग कर रहे हैं.

अधिकारियों ने माना कि इस तरह की गतिविधियाँ न केवल महाबोधि मंदिर की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं,बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी खतरा पैदा करती हैं.

IBCके अध्यक्ष भिक्षु नावांग ज्ञयात्सो और सचिव भिक्षु प्रज्ञादीप ने इस पर चिंता जताते हुए जल्द ही ठोस नीति बनाकर स्थायी समाधान निकालने पर जोर दिया. बैठक में मौजूद अन्य सदस्यों ने भी अपने सुझाव दिए.

संयुक्त जिम्मेदारी तय

बैठक में निर्णय लिया गया कि मंदिर परिसर में इस तरह की अवैध गतिविधियों पर रोक लगानाBSAPऔरBTMCकी संयुक्त जिम्मेदारी होगी. पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने अधीनस्थ जवानों को स्पष्ट आदेश दें कि फर्जी भिक्षुओं की पहचान कर उन्हें परिसर में प्रवेश से रोका जाए.

मठों से भी की गई अपील

बैठक में विभिन्न बौद्ध मठों से अपील की गई कि वे धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं के बीच पैसे बांटने की परंपरा को बंद करें,क्योंकि इससे फर्जी भिक्षुओं को बढ़ावा मिलता है. इसके साथ हीBTMCद्वारा मंदिर परिसर में जागरूकता के लिए डिस्प्ले बोर्ड भी लगाए जाएंगे.

निरीक्षण और कार्रवाई जारी

बैठक के बाद अधिकारियों ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और कुछ संदिग्ध फर्जी भिक्षुओं से सख्ती से पूछताछ भी की. यह भी तय किया गया कि भविष्य में इस तरह के संयुक्त निरीक्षण अभियान लगातार चलाए जाएंगे.

बैठक मेंBTMCकी ओर से सचिव डॉ. महाश्वेता महारथी,सदस्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह और किरण लामा,वहींIBCकी ओर से अध्यक्ष भिक्षु नावांग ज्ञयात्सो,उपाध्यक्ष दोरजी,कोषाध्यक्ष नावांग भुटिया सहित अन्य सदस्य और विभिन्न बौद्ध मठों के प्रतिनिधि मौजूद थे.BSAPके अधिकारी भी इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल रहे.

बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट