BIHAR NEWS : नगर आयुक्त ने राजस्व व्यवस्था की समीक्षा की, संपत्तिकर एवं म्यूटेशन कार्यों में प्रगति पर दिए आवश्यक निर्देश
पटना:नगर निगम के नगर आयुक्त ने शनिवार को सभी अंचलों के कार्यपालक पदाधिकारियों एवं राजस्व कर्मियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की. बैठक के दौरान उन्होंने संपत्ति कर संग्रहण,नए संपत्तिकर धारकों की पहचान,आवासीय संपत्तियों के व्यावसायिक उपयोग की स्थिति तथा म्यूटेशन आवेदनों के निष्पादन सहित राजस्व से जुड़े विभिन्न विषयों की समीक्षा की.
बैठक में संबंधित पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि नए संपत्तिकर धारकों की पहचान के लिए ऊर्जा विभाग से प्राप्त विद्युत उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबरों पर नियमित रूप से संपर्क किया जा रहा है. प्रतिदिन लगभग200से250उपभोक्ताओं से संपर्क स्थापित कर संपत्ति कर के दायरे में आने वाली नई संपत्तियों की पहचान की जा रही है. नगर आयुक्त ने ऐसे मामलों की भी जांच कराने का निर्देश दिया,जिनकी प्रॉपर्टी आईडी आवासीय श्रेणी में पंजीकृत है,लेकिन उनका उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है.
म्यूटेशन आवेदनों की समीक्षा के दौरान राजस्व शाखा ने बताया कि लंबित आवेदनों में से98प्रतिशत से अधिक का निष्पादन किया जा चुका है. नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि35दिनों से अधिक समय से लंबित सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा नियमित रूप से प्राप्त होने वाले नए आवेदनों का भी निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारण किया जाए.
दिनांक11जुलाई, 2026तक म्यूटेशन आवेदनों के निष्पादन की अंचलवार स्थिति इस प्रकार है—
अजीमाबाद अंचल:156आवेदनों में से154का निष्पादन.
बांकीपुर अंचल:169आवेदनों में से सभी169का निष्पादन.
कंकड़बाग अंचल:171आवेदनों में से166का निष्पादन.
नूतन राजधानी अंचल:16आवेदनों में से15का निष्पादन.
पाटलिपुत्र अंचल:173आवेदनों में से सभी173का निष्पादन.
पटना सिटी अंचल:5आवेदनों में से सभी5का निष्पादन.
बैठक में नगर आयुक्त ने राजस्व संग्रहण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने,राजस्व के सभी संभावित स्रोतों की पहचान करने तथा संपत्ति कर संग्रहण में वृद्धि के लिए निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार नियमित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
पटना से अंकिता की रिपोर्ट--