BIG NEWS : रांची नगर निगम बोर्ड की बैठक संपन्न, कुल 24 एजेंडों पर हुई चर्चा
रांची : राजधानी रांची में शनिवार को नगर निगम बोर्ड की बैठक हुई. बैठक में शहर के विकास,सफाई व्यवस्था,अतिक्रमण,वेंडर पुनर्वास और फंड की कमी समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई.
रांची नगर निगम बोर्ड की बैठक में कुल 24 एजेंडों पर चर्चा हुई. बैठक में मेयर रोशनी खलखो ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रातू रोड के नामकरण से संबंधित प्रस्ताव पर कमेटी गठित कर दी गई है. इसके अलावा फुटपाथ दुकानदारों को बसाने और राजधानी को सुंदर बनाने से संबंधित कई मुद्दों पर गंभीर चर्चा की गई.
बोर्ड की बैठक में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पंडरा क्षेत्र के फुटपाथ दुकानदारों को व्यवस्थित करने के लिए सुझाव दिए और फंड की किल्लत से जूझ रहे रांची नगर निगम पर चिंता जाहिर की. वहीं राज्यसभा सदस्य डॉ. महुआ माजी ने कहा कि हलधर प्रेस गली में बारिश के कारण जलजमाव की स्थिति उत्पन्न होती है. ओल्ड एचबीसी रोड में नया कलवर्ट का निर्माण हो जाए तो जलजमाव की समस्या का समाधान हो जाएगा,लेकिन नगर निगम के पास इस कार्य के लिए पैसे ही नहीं हैं.
मेयर रोशनी खलखो ने राज्य सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि राजधानी के विकास के लिए फंड आवंटित किया जाए.
रांची से राजेश पाठक की रिपोर्ट--





