BIHAR NEWS : पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के जिला प्रशिक्षण हेतु बैठक में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी
पटना: बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित प्रदेश योजना बैठक एवं जिला प्रशिक्षण हेतु प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी शामिल हुए और उपस्थित लोगों का मार्गदर्शन किया.
बैठक एवं कार्यशाला केदौरान संगठन की सुदृढ़ता,कार्यकर्ताओं की सक्रिय,समर्पित एवं प्रशिक्षित भूमिका तथा प्रशिक्षण के माध्यम से संगठन को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाने के विषय पर विस्तृत एवं सार्थक विचार-विमर्श हुआ.
बैठक में उपस्थित लोगों को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके कर्मठ,अनुशासित एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं में निहित होती है,जो अपने समर्पण से उसे निरंतर नई ऊँचाइयों तक पहुंचाते हैं. उन्होंनेकहा कि प्रदेश के सभी 52 सांगठनिक जिलों में एक रात्रि विश्राम के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत जिला प्रशिक्षण अभियान होगा. इसमें 12 अलग अलग विषयों का सत्र होगा. जिसमें इतिहास,विकास विषय, कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि, कार्यपद्धति, सरकार की उपलब्धियां एवं क्रियान्वयन के विषय भी शामिल है.
उन्होंने बताया कि 2 मई से 31 मई तक चलने वाले इस प्रशिक्षण अभियान सभी जिलों में आयोजित होगा. इसके तहत ऑनलाइन शुल्क लिया जाएगा जबकि जिलास्तर पर प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी. प्रशिक्षण के तहत कार्यकर्ताओं कानिर्माण हमारा उद्देश्य है. अभी तक मंडलों को प्रशिक्षण का कार्य पूरा कर लिया गया है.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सरावगी ने कहा कि हम राष्ट्र को प्रथम मानकर इस प्रशिक्षण वर्ग को करा रहे हैं. प्रशिक्षण के माध्यम से संगठन को मजबूत करना हमारा उद्देश्य है. उन्होंनेकहा कि देश और प्रदेश में संगठन के विचार से सरकार काम कर रही है.
उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन की कार्यपद्धति में सभी कार्यकर्ता,पदाधिकारी और जनप्रतिनिधिगण सदैव सेवाभावी होते हैं,क्योंकि हमारे संगठन में पद का अर्थ केवल सेवाभाव है. यही कारण भी है कि भाजपा सरकार की योजनाओं और संगठन की नीतियों के निर्माण में जनता और राष्ट्र सेवा का भाव सदैव प्रमुख होता है. यह प्रशिक्षण वर्ग हमारे विशिष्ट कार्य पद्धति का हिस्सा है. इसी कार्यपद्धति से ही भाजपा अन्य सभी राजनीतिक दलों से अलग है.
उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति यह सामूहिक प्रतिबद्धता ही हमारे उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी शक्ति है. आगे भी इसे बनाए रखने का आह्वान किया.
इस मौके पर प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रभारी राजू भंडारी,संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के बिहार प्रभारी मृत्युंजय झा,संगठन महामंत्री भिखू भाई दलसानिया,प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद शिवेश कुमार सहित प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण टीम,प्रदेश पदाधिकारी,क्षेत्रीय वर्ग प्रमुख,जिला प्रशिक्षण टीम,जिला अध्यक्ष एवं जिला प्रभारियों के अलावा 447 कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
पटना से राजीव रंजन की रिपोर्ट--