Hindi News / सीएम सम्राट ने दानापुर के नासरीगंज घाट से दियारा के लिए जहाज को...

BIHAR NEWS : सीएम सम्राट ने दानापुर के नासरीगंज घाट से दियारा के लिए जहाज को दिखाई हरी झंडी

Edited By:  |
bihar news

दानापुर: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दानापुर के नासरीगंज घाट पर मंगलवार को दियारा क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए इस वर्ष भी जहाज सेवा का शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर जहाज को दियारा की ओर रवाना किया.

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी,सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और स्थानीय लोगों की भी अच्छी-खासी उपस्थिति रही. दियारा क्षेत्र के निवासियों के लिए यह जहाज सेवा आवागमन का महत्वपूर्ण साधन मानी जाती है,जिससे लोगों को आने-जाने में काफी सुविधा मिलती है. जब स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बात किया तो उन्होंने कहा कि काफी खुशी की बात है कि मुख्यमंत्री जी ने जहाज का दियारा वासियों के लिए सुरक्षित सफर होगा. नाव के खतरनाक सवारी से छुटकारा मिला है. कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मीडिया से दूरी बनाए रखते हुए बिना कोई बयान दिए वहां से रवाना हो गए. इस कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय यादव, रंजीत यादव, जिला पार्षद,सनोज यादव,शंकर सिंह,ब्रजेश कुमार,विनय मेहता मंडल अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे. इस कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे.

दानापुर से अभय राज की रिपोर्ट-