Hindi News / मंत्री संजय सिंह ने पटना के पंचरुपी हनुमान मंदिर में की पूजा, महाप्रसाद...

BIHAR NEWS : मंत्री संजय सिंह ने पटना के पंचरुपी हनुमान मंदिर में की पूजा, महाप्रसाद अर्पित कर हनुमान जी का लिया आशीर्वाद

Edited By:  |
bihar news

पटना: बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय सिंह शनिवार को राजधानी पटना के पंचरूपी हनुमान मंदिर पहुंचे. मंदिर में उन्होंने पूजा अर्चना कर151किलो महाप्रसाद भगवान हनुमान को अर्पित किया.

बता दें कि मंत्री संजय सिंह ने शुक्रवार को ही अपने विभाग का पदभार संभाला था और आज मंदिर पहुंचकर हनुमान जी का आशीर्वाद लिया. इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री संजय सिंह ने कहा कि मैं दूसरी बार बिहार सरकार में मंत्री बने हैं. उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में भी उन्होंने इस विभाग की जिम्मेदारी संभाली थी और अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में विभाग का संचालन करेंगे.

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समाधान करना है और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के माध्यम से हर घर तक बेहतर पेयजल और जनसुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा.

पटना से नीरज उपाध्याय की रिपोर्ट-