BIHAR NEWS : विवाद के बीच सांसद पप्पू यादव का बयान, महिलाओं से मांगी माफी
Edited By:
|
Updated :25 Apr, 2026, 02:13 PM(IST)
पटना: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने महिलाओं को लेकर दिए गए अपने बयान पर सफाई देते हुएन उनसे माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि यदि उनके बयान से राजनीति में सक्रिय महिलाओं को ठेस पहुंची है तो वह उनसे माफी मांगते हैं.
सांसद ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी माफी बहनों और बेटियों के लिए है,न कि राजनीतिक नेताओं के लिए.
पप्पू यादव ने कहा कि वह राजनीति में महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा के पक्ष में खड़े हैं और किसी भी तरह की गलत नजर या शोषण के खिलाफ हैं.
बयान सामने आने के बाद जारी विवाद के बीच अब इस माफी को लेकर सियासी बहस और तेज होने की संभावना है.
पटना से अंकिता की रिपोर्ट--