Hindi News / CM नीतीश ने निर्माणाधीन बिहार गौरव पार्क एवं मुक्तिधाम परिसर के निर्माण कार्यों...

BIHAR NEWS : CM नीतीश ने निर्माणाधीन बिहार गौरव पार्क एवं मुक्तिधाम परिसर के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

Edited By:  |
bihar news

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को राजधानी पटना के बांस घाट स्थित नए मुक्तिधाम परिसर के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली.

इसके साथ ही उन्होंने पुराने शवदाह गृह परिसर का भी निरीक्षण किया और वहां लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इससे पहले पटना के जेपी गंगा पथ के निकट निर्माणाधीन लोक नायक जय प्रकाश नारायण पार्क ( बिहार गौरव पार्क ) के कार्यों का निरीक्षण किया. उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने एवं उद्यान के निर्माण को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए. इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ मंत्री विजय कुमार चौधरी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--