Hindi News / कृषि मंत्री रामकृपाल यादव पहुंचे दानापुर के पीपा पुल, जाम समस्या को...

BIHAR NEWS : कृषि मंत्री रामकृपाल यादव पहुंचे दानापुर के पीपा पुल, जाम समस्या को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

Edited By:  |
bihar news

दानापुर: बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादवशुक्रवार कोदानापुर पीपा पुल का जायजा लेने के लिए पहुंचे. मंत्री ने पिछले दिनों जाम की समस्या को लेकर पीपा पुल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को इस समस्या का जल्द से जल्द स्थायी समाधान करने का निर्देश दिया.

बता दें कि पटना के दानापुर दियारा क्षेत्र की लाइफ लाइन माने जाने वाले पीपा पुल इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. पीपा पुल पर प्रतिदिन भारी जाम की समस्या के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पिछले दिन यह खबर कशिश न्यूज़ पर चलने पर अब इसका असर देखने को मिला है. इस पुल के जरिए आसपास के कई पंचायतों के लोग रोजमर्रा के सामान की खरीदारी के लिए दानापुर बाजार और पटना शहर आते-जाते हैं,लेकिन जाम के कारण उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है.

इसी समस्या को गंभीरता से लेते हुए कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने पीपा पुल का निरीक्षण किया. पुल निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि जाम की समस्या का जल्द से जल्द स्थायी समाधान निकाला जाए.

मंत्री के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे. इस दौरान उन्होंने आम लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और भरोसा दिलाया कि जल्द ही व्यवस्था में सुधार किया जाएगा.

अधिकारियों ने भी आश्वासन दिया कि ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाते हुए जाम की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे,ताकि दियारा क्षेत्र के लोगों का आवागमन सुगम हो सके.

दानापुर से अभय राज की रिपोर्ट--