BIHAR NEWS : दुलारचंद यादव हत्या मामले में पटना हाईकोर्ट से विधायक अनंत सिंह के भतीजों को मिली बेल
Patna : पटना हाईकोर्ट ने चर्चित दुलारचंद यादव हत्या मामले में विधायक अनंत सिंह के भतीजे धर्मवीर सिंह और कर्मवीर सिंह को अग्रिम जमानत दे दी. जस्टिस प्रभात कुमार सिंह ने इनके द्वारा दायर अग्रिम जमानत की याचिका पर सभी पक्षों को सुनने के बाद अग्रिम जमानत दे दी.
दुलारचंद यादव की हत्या पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान कर दी गयी थी. धर्मवीर सिंह और कर्मवीर सिंह पर आरोप है कि उन्होंने दुलारचंद यादव को उनकी कार से खींच कर निकाला.
इसी मामले में विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तार कर पटना के बेउर जेल में रखा गया था. निचली अदालत ने उनकी जमानत याचिका को मंजूर नहीं किया.
इसके बाद उन्होंने पटना हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की. पटना हाईकोर्ट ने सभी पक्षों की बहस सुनने के बाद विधायक अनंत सिंह को 19 मार्च,2026 को जमानत दे दी. उसके बाद वे जेल से बाहर आए.
इस अग्रिम जमानत याचिकाओं पर याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता नरेश दीक्षित ने तथ्यों को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया. राज्य सरकार की ओर से एडिशनल पब्लिक प्रॉस्क्यूटर सत्येंद्र सिंह ने पक्ष प्रस्तुत किया.
पटना से आनंद वर्मा की रिपोर्ट--