डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा पहुंचे लखीसराय : नालंदा के शीतला मंदिर हादसे पर कहा- घटना बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण
लखीसराय: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे. जिला अतिथि गृह परिसर में डीएम मिथिलेश मिश्र ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया. इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे और पूरे कार्यक्रम को भव्य रूप दिया गया.
इस मौके पर मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने नालंदा के शीतला मंदिर की घटना को लेकर कहा कि यह घटनाबेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है.हमनें डीएम और एसपी से पूरी जानकारी ली है.घायलों का इलाज कराया जा रहा है और मृतकों के परिजनों को 6-6 लाख रुपये की सहायता दी गई है.
दरअसल,नालंदा जिले के शीतला मंदिर में भगदड़ के दौरान 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई,जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए. घटना के बाद प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया.
लखीसराय जिला से आत्मानंद सिंह की रिपोर्ट





