BIHAR NEWS : नि:शुल्क कोचिंग और आवास का असर, JEE मेन 2026 में अल्पसंख्यक छात्रों का बेहतर प्रदर्शन
पटना :जेईई मेन2026में प्रदेश के कई अल्पसंख्यक छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. पटना स्थित हज भवन के आसिफ इकबाल ने सर्वाधिक99.34पर्सेंटाइल अंक हासिल किया है. वहीं मो. हसन को95.64पर्सेंटाईल,सोहेल अख्तर को93.45,अल्तमश इकबाल को86.4और उमर हाफिज को85.4पर्सेंटाईल मिले हैं. गोपालगंज स्थित अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के मो. सहबाज को87.16पर्सेंटाईल प्राप्त हुआ है. इन छात्रों को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से संचालित राज्य कोचिंग योजना के तहत नि:शुल्क शिक्षा दी गई थी. इसके साथ ही विभाग (बिहार लोक सेवा आयोग) बीपीएससी,नीट और जेईई की तैयारी भी ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से कराता है. बता दें कि हज भवन से जेईई मेन2026में23अभ्यर्थियों ने हिस्स्सा लिया था.
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी(एनटीए) ने बीते सोमवार(16फरवरी) को पहले चरण का परिणाम घोषित किया था,जिसमें हज भवन से जुड़े छात्रों ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया. दूसरे चरण की परीक्षा आगामी दो अप्रैल से नौ अप्रैल तक आयोजित की जाएगी.
हज भवन में कार्यरत शिक्षक ने विभाग के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि नि:शुल्क आवास, गुणवत्तापूर्ण कोचिंग और काउंसलिंग से ये छात्र-छात्राएं प्रतिभाशाली बन रहे हैं. विभाग भविष्य में भी ऐसे छात्रों को समर्थन देता रहे.