Hindi News / पर्यटन में बिहार की बड़ी छलांग, विदेशी पर्यटकों के मामले में देश में...

BIHAR NEWS : पर्यटन में बिहार की बड़ी छलांग, विदेशी पर्यटकों के मामले में देश में 9वां स्थान

Edited By:  |
bihar news

पटना : देश में पर्यटन के मानचित्र पर बिहार को उभारने के लिए व्यापक स्तर पर पहल की जा रही है. पर्यटकों को सभी तरह के पर्यटक स्थलों की समुचित जानकारी देने के साथ ही उन्हें रूट, आवागमन समेत अन्य सभी सुविधाओं की समुचित जानकारी देने के लिए सभी जिलों में एक-एक क्षेत्रीय कार्यालय खोलने की कवायद जल्द शुरू की जाएगी. यह जानकारी पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने बुधवार को सूचना भवन के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने कहा कि विभाग की मुख्यमंत्री होम स्टे योजना से सूबे के 20 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा. इससे पर्यटकीय सुविधाएं विकसित होने के साथ ही रोजगार के नए-नए अवसर भी मिलेंगे.

मंत्री ने कहा कि सीतामढ़ी के पास पुनौराधाम में बन रहे मां जानकी मंदिर का निर्माण निर्धारित अवधि 3 वर्ष के भीतर ही पूरा करवा लिया जाएगा. इसके अलावा विष्णुपद कॉरिडोर, महाबोधि (गया)- राजगीर-नालंदा कॉरिडोर को विकसित करने से संबंधित मास्टर प्लान तैयार करके केंद्र सरकार को भेज दिया गया है. यह केंद्र की स्वदेश दर्शन-2 की योजना होने के कारण इन्हें केंद्रीय मंत्रालय के स्तर से ही विकसित कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान पर्यटन से जुड़ी खासकर आधारभूत संरचनाओं को विकसित करने से जुड़ी 36 योजनाओं की घोषणा की थी, जिन्हें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मार्गदर्शन में अंतिम रूप दिया जा रहा है. पर्यटन से जुड़ी ऐसी कई आधारभूत संरचनाएं विकसित की जा रही हैं. इनकी बदौलत आने वाले कुछ समय में बिहार का पर्यटन मानचित्र पूरी तरह से बदल जाएगा. बिहार को एक आकर्षक, सुरक्षित और समृद्ध पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य योजना मद में 1 हजार 301 करोड़ रुपये की योजना की स्वीकृति प्रदान की गई है.

5वर्ष में9गुणा बढ़े पर्यटक

राज्य में पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई है. पिछले5वर्ष में पर्यटकों की संख्या में9गुणा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.2020में कुल59लाख52हजार604पर्यटक बिहार आए थे, जिसमें देशी पर्यटकों की संख्या56लाख44हजार524और विदेशी पर्यटकों की संख्या3लाख8हजार80थी. पिछले वर्ष2025में कुल पर्यटकों की संख्या बढ़कर6करोड़62लाख12हजार415हो गई, जिसमें देशी पर्यटक6करोड़54लाख68हजार527की संख्या में थे, जबकि7लाख43हजार888की संख्या में विदेशी पर्यटक शामिल थे. इस वर्ष मई तक बिहार आने वाले कुल पर्यटकों की संख्या3करोड़42लाख34हजार761पहुंच गई है. इसमें देशी पर्यटकों की संख्या3करोड़36लाख84हजार213और विदेशी पर्यटकों की संख्या5लाख50हजार548है. विदेशी पर्यटकों के आगमन के मामले में बिहार का देशभर में9वां स्थान है.

टूरिस्ट गाइड और पर्यटक स्थल के स्थानीय लोगों को दी जा रही ट्रेनिंग

इस मौके पर विभाग के निदेशक उदयन मिश्रा ने कहा कि पर्यटक स्थलों खासकर बोधगया में आने वाले विदेशी सैलानियों के साथ उचित व्यवहार करने से लेकर उनके अनुकूल माहौल बनाने के लिए खास तरह की पहल शुरू की गई है. इसके तहत राजगीर स्थित नालंदा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय में स्थानीय टूरिस्ट गाइड को समुचित ट्रेनिंग खासकर विदेशी भाषा का ज्ञान प्रदान कराया जा रहा है.50गाइड के पहले बैच का प्रशिक्षण इसी महीने की23, 24और25तारीख को शुरू होने जा रही है. इन गाइड को खासतौर से वर्मा, थाईलैंड, लाओस, तिब्बत, जापान, चीन जैसे देशों की भाषाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. गया एयरपोर्ट से बैंककॉक तक के लिए सीधी विमान सेवा भी जल्द शुरू होने जा रही है. उन्होंने कहा कि सैलानियों की समुचित सुरक्षा और सहयोग के लिए पर्यटन पुलिस की अवधारणा को गृह विभाग के संयुक्त प्रयास से मूर्तरूप देने की कवायद चल रही है. बोधगया में गाइड के अलावा ऑटो वाले और महाबोधि मंदिर के पास मौजूद स्थानीय दुकानदारों को भी अलग से प्रशिक्षण दिया जा रहा है. ताकि वे सैलानियों खासकर बौद्ध पर्यटकों से उत्तम एवं अनुकूल व्यवहार सीख सकें.

इस बार श्रावणी मेले में दिखेंगी कई नई चीजें

मंत्री गुप्ता ने बताया कि इस बार श्रावणी मेला बेहद खास होगा. विभाग के स्तर से कई नई सुविधाएं और दर्शनीय चीजों को जोड़ा गया है. पहली बार ड्रोन-शो दिखेगा. इसके अलावा टेंट सिटी के पास लेजर शो, संगीतमय वाटर फाउंटेन समेत अन्य सुविधाएं शामिल हैं. इसके अलावा कांवरिया मार्ग पर101 गेट का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें भगवान शिव के विभिन्न रूपों पर आधारित11 गेट वाटर मिस्ट व्यवस्था भी की गई है. रास्ते में शिव भजन जैसी संगीत की भी व्यवस्था की गई है. जगह-जगह ऑडियो-वीडियो की भी व्यवस्था है.