Hindi News / पटना हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश एम मदन रॉय समेत सभी जजों को किया...

BIHAR NEWS : पटना हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश एम मदन रॉय समेत सभी जजों को किया गया सम्मानित

Edited By:  |
bihar news

Patna : पटना हाईकोर्ट के सरकारी वकीलों ने चीफ जस्टिस मीनाक्षी मदन रॉय, जस्टिस अंशुल, जस्टिस रंजन कुमार झा, जस्टिस कुमार मनीष,जस्टिस राज कुमार, जस्टिस विक्रम सिंह, जस्टिस विकास कुमार, जस्टिस गिरिजेश कुमार एवं जस्टिस आलोक कुमार तथा नवनियुक्त महाधिवक्ता एसडी संजय को सम्मानित किया.

सरकारी अधिवक्ताओं की ओर से गांधी मैदान स्थित एक होटल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर हाईकोर्ट के सभी जजों के अलावा हाईकोर्ट के तीनों अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं महासचिव और वरीय अधिवक्ता उपस्थित थे.

चीफ जस्टिस मीनाक्षी मदन रॉय ने अपने सम्मान समारोह के अवसर पर सरकारी वकीलों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सिक्किम से पटना आने के बाद यहां जो उन्हें सम्मान मिला, उसे नहीं भूल सकती. उन्होंने कहा कि बार और बेंच के सहयोग के बिना आम जनता कानून का राज की अपेक्षा नहीं कर सकती.

इसमें सरकारी वकीलों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है. कानून का राज स्थापित करने में बार और बेंच के सहयोग के बिना यह सम्भव नहीं है.

वहीं महाधिवक्ता एसडी संजय ने कहा कि चीफ जस्टिस का कार्यकाल काफी कम दिन रहा है. इसके बावजूद उन्होंने जो कीर्तिमान स्थापित किया है, वह सबके लिए अनुकरणीय है.

कार्यक्रम का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन सुनील मंडल ने किया. वहीं किंकर कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया. इस अवसर पर सभी सरकारी वकीलों के अलावा पूर्व महाधिवक्ता पीके शाही,बिहार स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा, कृष्णा प्रसाद सिंह,विधि सचिव बलराम दुबे उपस्थित थे. सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत अरविंद उज्ज्वल ने किया.

पटना से आनंद वर्मा की रिपोर्ट--