Hindi News / CM नीतीश ने वाल्मी परिसर, पटना स्थित बिपार्ड स्किल पार्क के दक्षता भवन...

BIHAR NEWS : CM नीतीश ने वाल्मी परिसर, पटना स्थित बिपार्ड स्किल पार्क के दक्षता भवन का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये निर्देश

Edited By:  |
bihar news

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को वाल्मी (जल एवं भूमि प्रबंधन मध्यान) परिसर,पटना स्थित बिपार्ड स्किल पार्क के दक्षता भवन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये.

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्लास रूम में अध्ययन कर रहे छात्रों से बातचीत की और उन्हें प्रोत्साहित किया. उन्होंने कहा कि आप लोग मन लगाकर अच्छे से प्रशिक्षण प्राप्त करके बेहतर रोजगार प्राप्त कर सकें. सरकार युवाओं को रोजगार प्रदान के लिए संकल्पित है. बिहार के युवाओं को रोजगार और तकनीकी प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने लिए कई कदम उठाये गये हैं. मुख्यमंत्री ने हिमाद्री छात्रावास का भी जायजा लिया अन्य छात्रावासों की व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे परिसर को व्यवस्थित रखें और यहां प्रशिक्षण पाने वाले छात्रों की सुविधाओं का ख्याल रखें.

निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी,मुख्यमंत्री के प्रधान दीपक कुमार,मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत,सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ० बी० राजेन्दर,मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि,मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चंद्रशेखर सिंह,युवा,रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के सचिव कौशल किशोर,जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०,वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

पटना से अमित कुमार सिंह की रिपोर्ट--