Hindi News / नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव से मिले भाजपा नेता ओम कुमार सिंह,...

BIHAR NEWS : नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव से मिले भाजपा नेता ओम कुमार सिंह, दी बधाई

Edited By:  |
bihar news

पटना/सोनपुर: सोनपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता ओम कुमार सिंह ने नंद किशोर यादव से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने नंद किशोर यादव को नागालैंड के राज्यपाल पद की जिम्मेदारी संभालने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

मुलाकात के दौरान दोनों के बीच बिहार की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा सामाजिक मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा हुई. ओम कुमार सिंह ने कहा कि नंद किशोर यादव का लंबा राजनीतिक अनुभव और प्रशासनिक दक्षता नागालैंड के विकास में नई दिशा देने का कार्य करेगी.

राज्यपाल नंद किशोर यादव ने भी ओम कुमार सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसेवा और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है. उन्होंने बिहार के लोगों से मिले स्नेह और समर्थन को अपनी सबसे बड़ी पूंजी बताया.

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी नंद किशोर यादव को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की. सोनपुर क्षेत्र में इस मुलाकात को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया.