BIHAR NEWS : भारतीय मानक ब्यूरो, पटना शाखा कार्यालय द्वारा ज्वैलर्स जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Edited By:  |
bihar news

पटना: Bureau of Indian Standards (भारतीय मानक ब्यूरो),पटना शाखा कार्यालय द्वारा दिनांक 13 फरवरी 2026 कोHotel Surya Viharमें ज्वैलर्स हेतु एक जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया.

कार्यक्रम के प्रारम्भ मेंPrashant Kumar Tiwari,स्टैंडर्ड प्रमोशन ऑफिसर,द्वारा अतिथियों एवं प्रतिभागियों के स्वागत से हुआ. अपने संबोधन में उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए उपभोक्ता हित संरक्षण एवं गुणवत्ता आश्वासन में हॉलमार्किंग की भूमिका को रेखांकित किया.

तकनीकी सत्र मेंHimanshu Kumar,उप निदेशक एवं हॉलमार्किंग समन्वयक,पटना शाखा कार्यालय,ने हॉलमार्किंग योजना का विस्तृत अवलोकन प्रस्तुत किया. उन्होंने हॉलमार्किंग के महत्व,ज्वैलर्स हेतु आवश्यक नियमों,अनिवार्य हॉलमार्किंग योजना तथा नियामकीय प्रावधानों की जानकारी प्रदान की.

इसके अतिरिक्त, Gunjan Kumarद्वारा हॉलमार्किंग पंजीकरण प्राप्त करने की प्रक्रिया,आवेदन संबंधी आवश्यकताओं एवं हॉलमार्किंग लाइसेंस के संचालन संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया.

कार्यक्रम में लगभग 62 अधिकारियों एवं ज्वैलर्स ने सक्रिय सहभागिता दर्ज की. प्रतिभागियों ने सत्रों के दौरान उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे तथा हॉलमार्किंग अनुपालन संबंधी विषयों में गहरी रुचि प्रदर्शित की.

कार्यक्रम मेंAurangabad Jewellers Associationकी गरिमामयी उपस्थिति भी रही. एसोसिएशन के अध्यक्षSanjay Kumarने कार्यक्रम की सराहना करते हुए ज्वैलर्स के बीच जागरूकता बढ़ाने हेतुBISके प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया.

कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों से प्राप्त सकारात्मक प्रतिक्रिया के साथ हुआ,जिसने भविष्य में ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों की आवश्यकता को पुनः स्थापित किया.