BIHAR NEWS : मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना से 173 वरिष्ठ कलाकारों को संबल, फरवरी माह की राशि स्वीकृत

Edited By:  |
bihar news

पटना:बिहार सरकार की‘मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना’के तहत राज्य के विभिन्न जिलों के कुल173वरिष्ठ और आर्थिक रूप से कमजोर कलाकारों को फरवरी माह की पेंशन राशि की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है. कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से संचालित इस योजना का उद्देश्य जीवन भर लोककला और सांस्कृतिक परंपराओं को समर्पित कलाकारों को सम्मानजनक जीवनयापन करने के लिए आर्थिक सहयोग देना है.

इस माह जिन कलाकारों को पेंशन स्वीकृत की गई है,उनमें मधुबनी जिले के54,पटना जिले के35, बेगूसराय के25,मुजफ्फरपुर के15,वैशाली के12,समस्तीपुर के11,भागलपुर के9,औरंगाबाद के6,नवादा के4तथा भोजपुर (आरा) के2कलाकार शामिल हैं. ये सभी कलाकार लोकगायन,लोकनृत्य,वाद्य,नाट्य एवं पारंपरिक कला की विभिन्न विधाओं से जुड़े रहे हैं और दशकों से राज्य की सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने में योगदान देते आए हैं.

‘मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना’के तहत50वर्ष से अधिक आयु तथा कला क्षेत्र में कम से कम10वर्षों का योगदान देने वाले पात्र कलाकारों को प्रतिमाह3000रुपये की पेंशन सहायता प्रदान की जा रही है. राज्य में कलाकारों के लिए इस प्रकार की यह पहली समर्पित सामाजिक सुरक्षा योजना मानी जा रही है,जिसका उद्देश्य उपेक्षित और वृद्ध कलाकारों को आर्थिक संबल देना है.

पटना की वरिष्ठ लोकगायिका मृदुला वर्मा ने बताया कि वे पिछले35वर्षों से सरकारी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देती रही हैं और वर्ष1996से कला एवं संस्कृति विभाग से जुड़ी हैं. उन्होंने आकाशवाणी और दूरदर्शन जैसे मंचों पर मगही,मैथिली,वज्जिका और भोजपुरी भाषाओं में गीत प्रस्तुत किए हैं. उन्होंने योजना के लिए राज्य सरकार और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि“हम जैसे पुराने कलाकारों के बारे में सरकार सोच रही है,यह हमारे लिए बहुत बड़ा सम्मान है.”

वहीं भोजपुरी लोकगायिका नीलम सिन्हा ने कहा कि वे भोजपुरी,सूफी,मैथिली और भजन विधा में गायन करती हैं तथा कला एवं संस्कृति,पर्यटन और शिक्षा विभाग के साथ-साथ जिला एवं राज्यस्तरीय महोत्सवों में नियमित प्रस्तुति देती रही हैं. उन्होंने कहा कि“हर महीने मिलने वाली3000रुपये की पेंशन से हमें आत्मनिर्भरता और सम्मान का एहसास होगा. कलाकारों के लिए यह प्रोत्साहन अत्यंत महत्वपूर्ण है.”

पटना से अंकिता की रिपोर्ट--