Hindi News / पूर्व डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले - राज्य में “सबका साथ, सबका विकास”...

BIHAR NEWS : पूर्व डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले - राज्य में “सबका साथ, सबका विकास” की नीति पर काम कर रही सरकार

Edited By:  |
bihar news

पटना: बिहार के पूर्वउपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पगड़ी की लाज रखेंगे और हर बिहारी की प्रतिष्ठा की रक्षा करेंगे. उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव क्या कहते हैं,इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. बिहार में एनडीए की सरकार है,बनी रहेगी और आगे भी जारी रहेगी.

विजय सिन्हा ने कहा कि राज्य में“सबका साथ,सबका विकास”की नीति पर सरकार काम कर रही है और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि यहां कोई किसी विशेष पाठशाला से निकलकर नहीं आता,बल्कि देश के नेतृत्व और अनुभव से सीखकर आगे बढ़ता है. उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट—