BIHAR NEWS : सीएम सम्राट चौधरी से MLC नवल किशोर यादव ने की मुलाकात, वित्त रहित शिक्षकों की मांग को लेकर की बात
Edited By:
|
Updated :27 Jun, 2026, 08:08 PM(IST)
पटना:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शनिवार को वित्त रहित शिक्षकों की मांग को लेकरMLCनवल किशोर यादव ने मुलाकात की. एमएलसी ने सीएम से वित्त रहित शिक्षकों के वेतनमान और मांगों पर चर्चा की.
नवल किशोर यादव ने कहा—सरकार शिक्षकों की मांगों के प्रति गंभीर है. उच्च स्तरीय समितियों द्वारा मांगों का अध्ययन जारी है. मुख्यमंत्री ने जल्द निर्णय का आश्वासन दिया. वित्त रहित शिक्षकों की मांग वर्षों से लंबित है. वर्तमान में शिक्षकों को केवल अनुदान का लाभ मिल रहा है. वेतनमान लागू करने की मांग लंबे समय से उठ रही है. सरकार स्तर पर समाधान की दिशा में पहल तेज हुई. जल्द बड़ा फैसला आने की उम्मीद है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--