Live

CRIME NEWS

शादी में गया किशोर शौच को निकला, दो बदमाशों ने मारी गोली

S
Simran Chaudharyलेखक

BHOJPUR : गजराजगंज ओपी क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में देर रात एक शादी समारोह के दौरान शौचालय गए एक किशोर को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी, घायल किशोर की पहचान जमुआंव गांव निवासी विजय चौधरी के 15 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार आदर्श अपने दोस्त संटू की बहन की शादी में शामिल होने के लिए विशुनपुरा गांव आया हुआ था, खाना खाने के बाद वह नाच कार्यक्रम देखने गया और फिर लघुशंका के लिए खेत की ओर गया। इसी दौरान दो अज्ञात युवकों ने उस पर फायरिंग कर दी, गोली उसके दाहिने पैर के घुटने के नीचे लगी जो आर-पार हो गई।

घटना के बाद घायल किशोर को उसके दोस्तों द्वारा तुरंत आरा सदर अस्पताल ले जाया गया जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है, फायरिंग के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए पुलिस संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें