BIHAR NEWS : शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने पटना के मॉडल स्कूल का किया निरीक्षण
Edited By:
|
Updated :14 Jul, 2026, 05:21 PM(IST)
पटना : बिहार केशिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी मंगलवार को राजधानी के शास्त्री नगर स्थित राजकीय कन्या उच्च विद्यालय पहुंचे. वहां उन्होंने क्लास रूम, केमिस्ट्री लैब, अटल टिंकरिंग लैब और कंप्यूटर लैब का जायजा लिया.
मंत्री ने स्कूल की शैक्षणिक और तकनीकी सुविधाओं की समीक्षा की. कक्षाओं के बाहर प्रेरणादायक स्लोगन लिखवाने का निर्देश दिया. शिक्षा मंत्री ने छात्राओं द्वारा तैयार मॉडल और नवाचारों की सराहना की. छात्राओं को नवाचार और सृजनात्मक गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित किया. शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर अधिकारियों के साथ चर्चा हुई. निरीक्षण के दौरान माध्यमिक शिक्षा निदेशक और राज्य परियोजना निदेशक मौजूद रहे. बिहार में मॉडल स्कूलों की गुणवत्ता सुधारने पर सरकार का विशेष फोकस है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--