BIHAR NEWS : अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह ने मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में चढ़ाया चोला, प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि के लिए किया प्रार्थना
Edited By:
|
Updated :20 Mar, 2026, 01:12 PM(IST)
NEWS DESK : बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह ने 20 मार्च 2026 को राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना किया. छोटू सिंह के साथ पटना के रमेश गुप्ता, विनय कुमार सिंह समेत 28 लोगों ने मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में बैंड बाजा और नगाड़ा के साथ चोला चढ़ाया और बिहार वासियों की सुख-समृद्धि एवं उन्नति के लिए भगवान से प्रार्थना किया.
मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में चोला चढ़ाना (सिंदूर और चमेली का तेल) संकट, नकारात्मकता और कष्टों से मुक्ति के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है. यह सेवा मुख्य रूप से मंगलवार और शनिवार को की जाती है. श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूरी होने के लिए सिंदूर, चमेली तेल, और सोने/चांदी के वर्क के साथ यह विशेष चोला अर्पित करते हैं.