BIHAR NEWS : पुलिस उप महानिरीक्षक के नेतृत्व में लगातार , कोशी क्षेत्र सहरसा "नशा मुक्त कोशी" अभियान को मिल रही सफलता
पटना: कोशी क्षेत्रान्तर्गत सहरसा,सुपौल एवं मधेपुरा जिला में चलाये जा रहे "नशा मुक्त कोशी अभियान को लगातार सफलता मिल रही है. इस अभियान में आम जनों का भी अप्रतिम सहयोग प्राप्त हो रहा है. पुलिस उप-महानिरीक्षक,कोशी क्षेत्र,सहरसा के द्वारा इस अभियान के तहत जारी किये गये *हेल्पलाईन नं0-9060384865पर आम जनता द्वारा बढ़-चढ़कर सूचना दी जा रही है. सूचना देने वाले व्यक्ति का मोबाइल नं० एवं उनकी पहचान गोपनीय रखी जाती है. इस हेल्पलाईन से प्राप्त सूचना पर सीधे पुलिस उप-महानिरीक्षक,कोशी क्षेत्र,सहरसा के अनुश्रवण में कार्रवाई की जाती है. इस अभियान के तहत *विगत सप्ताह (दिनांक-06.06.2026से12.06.2026)में कुल877.095लीटर अवैध शराब,गाँजा-1733.660किलोग्राम,स्मैक-71.9ग्राम,कोडिनयुक्त कफ सिरफ-65.1लीटर,नशीला इंजेक्शन-320एम०एल०,भारतीय मुद्रा-4,98,200/-रूपया,मोटरसाइकिल-11.तिपहिया-02,चार पहिया वाहन-01एवं मोबाइल-03बरामद किया गया है. अवैध शराब के मामले में46एवं सूखा नशा के मामले में14व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है तथा इन लोगों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
उल्लेखनीय है कि इस अभियान के प्रारम्भ होने (फरवरी-2026)से अबतक कुल43.972.75लीटर अवैध शराब,अवैध कफ सीरफ1805.22लीटर,गाँजा-3940.785किलोग्राम,स्मैक-3734.47ग्राम,नशीला इंजेक्शन-3256एम०एल०,नशीला टैबलेट-120अद्द,भारतीय मुद्रा-6.85.814/-रूपया,नेपाली मुद्रा-27570/-रूपया बरामद किया गया है. इस मामले में कुल1223तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.
आमजनों से अपील है कि "नशा मुक्त कोशी अभियान के तहत जारी हेल्पलाईन नं0-9060384865पर नशा से संबंधित सूचना कॉल,मैसेज एवं व्हाट्स एप के माध्यम से दें. उक्त जानकारी / सूचना में अवैध नशा कारोबारी का नाम,पता,अवैध करोबार करने का स्थान यदि संभव हो तो फोटो,वीडियो भी दे सकते हैं. आपका मोबाइल नं० एवं पहचान को पूर्णतः गोपनीय रखी जायेगी. जिनकी सूचना पर विशेष उपलब्धि प्राप्त होगी,उन्हें पुलिस उप-महानिरीक्षक,कोशी क्षेत्र,सहरसा के द्वारा यथोचित रूप से पुरस्कृत किया जायेगा.
पटना से विवेक कुमार रॉय की रिपोर्ट-