BIHAR NEWS : राज्यसभा चुनाव - पांचों सीटें एनडीए के खाते में जाएगी – पूर्व मंत्री रत्नेश सदा
पटना : बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. इस बीच जदयू के पूर्व मंत्री रत्नेश सदा ने बड़ा बयान देते हुए दावा किया है कि राज्यसभा की पांचों सीटें एनडीए के खाते में जाएगी.
उन्होंने कहा है कि चार सीटों पर तो पहले से स्थिति स्पष्ट है और पांचवीं सीट को लेकर भी एनडीए पूरी तरह आश्वस्त है.
रत्नेश सदा ने कहा कि विपक्ष की ओर से कई तरह के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन उनका कोई असर नहीं पड़ेगा.
उन्होंने साफ तौर पर कहा कि एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष के बयान से कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि अंतिम निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का होता है.
उन्होंने दावा किया कि ओवैसी का समर्थन एनडीए के पक्ष में है,जिससे पांचवीं सीट भी एनडीए के खाते में जाएगी. रत्नेश सदा ने कहा कि राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए पूरी तरह एकजुट है और सभी विधायक गठबंधन के उम्मीदवारों को समर्थन देंगे. उनके मुताबिक विपक्ष के सभी दावे चुनाव के नतीजों के साथ ही ध्वस्त हो जाएंगे.
उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए की रणनीति साफ है और गठबंधन अपने सभी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी तैयारी के साथ मैदान में है.
पटना से अंकिता की रिपोर्ट--