BIHAR NEWS : पटना में एसबीआई ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
पटना: भारतीय स्टेट बैंक,स्थानीय प्रधान कार्यालय,पटना के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवारको सुबह7:30बजे योग शिविर का आयोजनकिया गया.इस वर्ष के योग दिवस का थीम“स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग”पर प्रकाश डाला गया.
शिविर में एसबीआई पटना मंडल के मण्डल विकास अधिकारी देवेश मित्तल और बैंक के करीब50से ज़्यादावरिष्ठ अधिकारियों तथा एसबीआई लेडिज क्लब की अन्य सदस्यों ने भाग लिया.योगाभ्यास शिविर में दैनिक जीवन में नित्य किए जाने वाले आसनों का अभ्यास किया गया.मण्डल विकास अधिकारी देवेश मित्तल ने योग शिविर का उदघाटन करते हुए कहा कि योग एक विज्ञान है जो हमारे शरीर,दिमाग और आत्मा को एक साथ जोड़ता है,जिससे सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है.
इस योगाभ्यास शिविर में योगाचार्य डॉ॰ राहुल के नेतृत्व में दैनिक जीवन में नित्य किए जानेवाले आसनों का अभ्यास किया गया, साथ ही मानवता के कल्याण के लिए, पर्यावरण की सेहत के लिए तथा पृथ्वी की रक्षा के लिए कामनाएँ की गईं .