BIHAR NEWS : बिहार में रबी विपणन मौसम 2026-27 के लिए गेहूँ अधिप्राप्ति के लक्ष्य में की गई वृद्धि
पटना : राज्य सरकार द्वारा "रबी विपणन मौसम 2026-27" में राज्य के किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूँ अधिप्राप्ति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है. भारत सरकार की स्वीकृति के उपरांत बिहार के लिए गेहूँ अधिप्राप्ति का लक्ष्य पूर्व निर्धारित 18,000 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 1,80,000 मीट्रिक टन कर दिया गया है.
संशोधित लक्ष्य के अनुसार कुल अधिप्राप्ति में से1,30,000मीट्रिक टन गेहूँ पैक्स एवं व्यापार मंडलों के माध्यम से तथा50,000मीट्रिक टन भारतीय खाद्य निगम (FCI)के माध्यम से अधिप्राप्त किया जाएगा. राज्य में गेहूँ अधिप्राप्ति का कार्य01अप्रैल2026से प्रारंभ है,जो15जून2026तक चलेगा. रबी विपणन मौसम2026 -27में गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य2585रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है.
गेहूं अधिप्राप्ति के लक्ष्य में किया गया यह वृद्धि,राज्य के किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने तथा कृषि आय में वृद्धि सुनिश्चित करने की दिशा में राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है.
खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा कृषि विभाग से प्राप्त जिलावार उत्पादन अनुमान के आधार पर पैक्स एवं व्यापार मंडलों के माध्यम से गेहूँ अधिप्राप्ति हेतु जिलावार लक्ष्य का पुनर्निर्धारण कर दिया गया है. सभी जिला पदाधिकारियों को संशोधित लक्ष्य के अनुरूप अधिप्राप्ति कार्य को प्राथमिकता के आधार पर संचालित करने का निर्देश दिया गया है.
विभाग ने स्पष्ट किया है कि अधिप्राप्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता,गुणवत्ता मानकों का अनुपालन तथा किसानों को समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. साथ ही,पैक्स एवं व्यापार मंडलों को सक्रिय करते हुए अधिकाधिक किसानों को अधिप्राप्ति प्रक्रिया से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया है.
पटना से अंकिता की रिपोर्ट--