BIHAR NEWS : सीएम सम्राट से बांकीपुर उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने लोकसेवक आवास में की मुलाकात
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की उपस्थिति में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने पटना स्थित लोकसेवक आवास में शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने ने मुख्यमंत्री से आशीर्वाद प्राप्त किया और चुनावी रणनीति सहित क्षेत्र के विकास एवं जनसरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त चर्चा भी हुई.
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे तथा जनता के आशीर्वाद से पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी. उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के बल पर भाजपा विकास, सुशासन और जनसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है.
मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी प्रत्याशी का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन की ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया और बांकीपुर में भाजपा की शानदार विजय का विश्वास व्यक्त किया.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-