BIHAR NEWS : डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बांका में किया महारुद्र यज्ञ का उद्घाटन

Edited By:  |
bihar news

बांका : बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी नेबांका जिले क़े रुदपेय गांव में शनिवार को महारूद्र यज्ञ का उद्घाटन किया.यज्ञ उद्घाटन क़े पूर्व बांका जिला प्रशासन द्वारा उपमुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

इस अवसर पर मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि देश औऱ राज्य की उन्नति क़े लिए यज्ञ की परम्परा सदियों से चली आ रही है.यज्ञ से नकारात्मक शक्ति का नाश होता है.उन्होंने कहा कि बिहार सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है. बांका जिला उद्योग का हब बनेगा.कार्यक्रम में अमरपुर विधायक जयंत राज बेलहर विधायक मनोज यादव, बांका जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला एवंSPउपेंद्र नाथ वर्मा मौजूद रहे.